


नवगछिया – कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नवगछिया के कार्यकर्ताओं द्वारा कारगिल शहीदों के याद एवं 21वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुये जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस महतो ने बताया कि शहीदों की याद में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित होकर गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सुकिटिया पंचायत के तिरासी गांव में कारगिल शहीद हवलदार रतन सिंह के समाधि स्थल पर पहुंचे.

जहां उन्होंने सामाजिक दूरी बनाते हुए स्मारत पर पुष्प अर्पित किया और वन विभाग भागलपुर द्वारा उपलब्ध 100 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, जिला उपाध्यक्ष सूरज झा, अभिषेक राज, युवताी प्रमुख आकांक्षा चौधरी, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह, नवगछिया ग्रामीण मंडल हर्ष कुमार, मंडल मंत्री रंजीत राय, आईटी सेल संयोजक कल्याण झा, अश्वनी कुमार उपस्थित थे.
















