0
(0)

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित भागलपुर आगमन एवं मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत में आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।

कार्यक्रम को लेकर बैजानी पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बैजानी, आंगनबाड़ी केंद्र, उच्च विद्यालय परिसर तथा विद्यालय के समीप स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने बैजानी सड़क के समीप जन संवाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि जन संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: