0
(0)

भजन-कीर्तन से गूंजा विद्यालय परिसर, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने किए मां सरस्वती के दर्शन

नवगछिया ।
सन वैली पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं सरस्वती पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसकी विधिवत पूजा 23 जनवरी को संपन्न हुई।

पूजा कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिमेष कुमार के नेतृत्व में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां सरस्वती के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी पूजा में शामिल हुए।

शनिवार को विद्यालय परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से गूंज उठा। विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की आरती, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

रविवार को मां सरस्वती की प्रतिमा का धूमधाम एवं पारंपरिक विधि से विसर्जन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे अनुशासन एवं धार्मिक भावनाओं के साथ प्रतिमा विसर्जन संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों में संस्कृति, संस्कार एवं शिक्षा के प्रति श्रद्धा को बढ़ावा देने वाला बताया। सरस्वती पूजा एवं वसंत पंचमी के इस आयोजन ने विद्यालय परिसर को भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक चेतना से सराबोर कर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: