5
(1)

भागलपुर। कहलगांव एनटीपीसी थाना क्षेत्र के भगलपुरा गांव से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान कहलगांव थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव निवासी रामचंद्र ठाकुर के पुत्र मृत्युंजय कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृत्युंजय अपने दोस्त मिथुन यादव के पिता के श्राद्ध भोज में शामिल होने भगलपुरा गया था। भोज के बाद अचानक उसके सीने में दर्द की शिकायत हुई और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।

हालांकि मृतक की पत्नी गौतमी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मिथुन यादव और उसके परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर मेरे पति की हत्या कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर शाम फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से जांच की। समाचार लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी थी।

परिजनों के अनुसार मृत्युंजय एनटीपीसी में ठेकेदार के अधीन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और उनके साथ ही मिथुन यादव भी काम करता था। मृत्युंजय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एनटीपीसी थाना पुलिस ने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: