0
(0)

घर से बुलाकर ले जाने का आरोप, मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हा खुर्द गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय भोलू यादव, पिता स्वर्गीय अशोक यादव के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार बीती शाम गांव के ही कुछ लोग भोलू यादव को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर कथित रूप से कुछ पिलाया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई।

परिवार का कहना है कि बाद में गंगदेव पापड़ी नामक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि भोलू यादव की हालत बेहद गंभीर है और उसकी सांस नहीं चल रही है। इसके बाद गंगदेव पापड़ी और मनसुख पासवान द्वारा उसे सड़क दुर्घटना का मामला बताकर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां युवक को मृत देखकर कोहराम मच गया।

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: