



भागलपुर जिले के सन्हौला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध बालू लदी मिनी हाईवा को जप्त किया है। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, यह मिनी हाईवा बिना नंबर प्लेट के चल रहा था और चालक के पास कोई वैध चालान भी नहीं था। इसके अलावा, वाहन में ओवरलोड बालू लदा हुआ था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी हाईवा अवैध रूप से बालू लादकर सन्हौला क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और वाहन को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।

सन्हौला थाना के अध्यक्ष चंदन कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह वाहन ओवरलोडेड था और इसके पास कोई वैध नंबर प्लेट नहीं थी। इस मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी, भागलपुर को भेज दी गई है, ताकि विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके।
बालू माफियाओं में इस कार्रवाई के बाद खलबली मच गई है और पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।














