



भागलपुर। भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर न्यू तिनसुकिया–अमृतसर एक्सप्रेस (15933/15934) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब नवगछिया से सीधे पूर्वोत्तर राज्यों सहित पंजाब और हरियाणा तक की यात्रा और आसान हो जाएगी। यह ठहराव नवगछिया, भागलपुर और आसपास के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है।

सांसद ने इस ठहराव को स्वीकृति प्रदान करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवगछिया क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने भी सांसद को धन्यवाद और आभार प्रकट किया।













