



गोपालपुर : आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दोनों पक्षों से अपील किया साथ ही फ्लैग मार्च भी निकाला। पिछले वर्ष जहां छिट फुट घटना हुआ था उस जगह का मुआयना किया। वहा के जनप्रतिनिधियों से मिलकर दोनों पक्ष को बुलाकर शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की खास नजर रहेगी।

वही गोपालपुर के बड़ी मकनपुर मालपुर शेख टोला में पिछले वर्ष मारपीट की घटना हुई थी ।जहां गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बैठक कर मामले का सुलह किया गया। वहीं बुधवार की दोपहर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पहुंच कर चिन्हित जगह को देखा। मिलकर आपसी भाईचारे में मुहर्रम पर्व को मनाने की अपील की।














