



भागलपुर : संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान के तहत बुधवार को भागलपुर में ‘अधिकार बचाओ दिवस’ मनाया गया। कचहरी चौक के समीप सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में मजदूर संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में ऐक्टू, सीटू सहित सभी प्रमुख मजदूर यूनियनें शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गरीब मजदूरों की बस्तियों को जबरन उजाड़कर अदानी समूह को बसाया जा रहा है, जो मजदूर हितों के विरुद्ध है।

यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार की मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
















