0
(0)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड स्थित फोर लेन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के दौरान बाइक सवारों का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक घायल हो गए।

घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की तथा तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान रमण कुमार एवं बादल कुमार के रूप में हुई है, जो बांका जिले के शंभुगंज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों को लेकर भी जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: