



नवगछिया – सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर नवगछिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण कर रहे थे. इस अवसर पर मौजूद लोगों ने शांतिपूर्ण और सौहार्द के माहौल में गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय लिया. इस अवसर पर प्रेम सागर, मनोज कुमार प्रभाकर, विक्की सर, मुकेश कुमार गुप्ता, कपिलदेव मंडल, विनोद कुमार सिंह, मो मोहिउद्दीन समेत अन्य भी मौजूद थे.













