0
(0)

नवगछिया। सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम ने की। इस दौरान पुलिस अनुमंडल नवगछिया के सभी थानों के थाना प्रभारी (एसएचओ), समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान गंगा घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की मांग की। इसके साथ ही नवगछिया बाजार क्षेत्र में अंडरएज टोटो चालकों और बिना लाइसेंस टोटो चालकों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

एसडीओ रोहित कर्दम ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस के दौरान कानून-व्यवस्था पर पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पूजा पंडाल में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कहीं डीजे बजते पाए गए तो संबंधित पंडाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डीजे को जब्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूजा, विसर्जन और राष्ट्रीय पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि सभी कार्यक्रम सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: