



नवगछिया. सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बिंदटोली गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में सविता देवी, काली देवी, लाखो महतो तथा रवि कुमार घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।















