5
(1)

भागलपुर। सबौर प्रखंड में जीवन जागृति सोसायटी के तत्वावधान में सर्पदंश जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार ने बाबूपुर गांव से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर प्रह्लाद सरकार ने कहा कि डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान अत्यंत सराहनीय है। वर्षा ऋतु में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं और ऐसे में ग्रामीणों, खासकर किसानों और मजदूरों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि अगर किसी को सांप काटे तो तुरंत अस्पताल जाएं, न कि झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास में समय गंवाएं। अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है, जिससे समय पर इलाज होने पर जान बचाई जा सकती है।

डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसी को सांप काटे तो उसे चलने न दें, स्प्लिंट लगाकर साइकिल, बाइक या एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाएं। 112 नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस भी मंगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर विष नहीं होगा तो मरीज को जांच के बाद छोड़ दिया जाएगा और यदि विष होगा तो इलाज कर ठीक कर दिया जाएगा।

इस अभियान को गांव-गांव में सराहना मिल रही है। ग्रामीणों ने वादा किया कि अब वे झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ेंगे और सीधे अस्पताल जाएंगे।

यह जागरूकता अभियान बाबूपुर, राजंदीपुर, इंग्लिश फरका, सबौर, हरिदासपुर, ममलखा मासडू और साहेबगंज जैसे गांवों में चलाया गया।

इस मुहिम में जीवन जागृति सोसायटी के सदस्य, जदयू के कुणाल रत्न प्रिया, वीणा सिन्हा, प्रदीप कुशवाहा, धनंजय मंडल, शैलेंद्र तोमर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: