5
(1)

पुलिस ने देर रात बिरबन्ना स्थित ससुराल से मृतका का शव किया बरामद

मृतका की मां के लिखित आवेंदन पर पति समेत पांच अभियुक्तों पर दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज

सात माह पूर्व हुई थी शादी

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरबन्ना वार्ड संख्या 09, में सोमवार को ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए 20 वर्षीय विवाहिता के साथ पहले तो बेरहमी से मारपीट की गई, फिर गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। सोमवार की देर रात भवानीपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बिरबन्ना स्थित ससुराल से मृतका का शव बरामद किया गया। मृतका जवाहर मंडल की पत्नी श्वेता कुमारी उम्र 20 वर्ष बताई गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका पूर्णिया जिलांतर्गत रुपौली थाना क्षेत्र के धोपविधा निवासी सिलिप मंडल की पुत्री श्वेता कुमारी 20 वर्ष की शादी दिसंबर 2024 में हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना वार्ड संख्या 09 निवासी स्व भीम मंडल के पुत्र जवाहर मंडल से संपन्न हुई थी। वही शादी के कुछ सप्ताह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा श्वेता को दहेज के रूप में गाड़ी, फर्नीचर और नकद रूपीए की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज पूर्ति को लेकर श्वेता के साथ कई बार बेरहमी से मारपीट भी किया गया।

यह बात श्वेता के ने अपनी मां को फोन पर बताई थी। सोमवार को सुबह करीब 8 बजे मायके वालों को सूचना मिली कि श्वेता को उसके पति एवं ससुराल वालों ने मारपीट कर हत्या कर दिया है। जिसके बाद मायके से परीजन बिरबन्ना पहुंचे और भवानीपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि महेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे औऱ जांच पड़ताल शुरू की। मृतका के कमरे से चौकी पर मृत स्थिति में श्वेता का शव बरामद हुआ। कई अंगों पर चोट व गंभीर जख्म के ताजा निशान पाए गए। इससे प्रतीत होता है कि हत्या से पूर्व मृतका के साथ पहले बेरहमी से मारपीट किया गया था फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। एफएसएल टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि महेश कुमार ने बताया कि ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परीजन को सौंप दिया गया। मृतका की मां रंजो देवी पति सिलिप मंडल के लिखित आवेंदन के आधार पर दहेज हत्या का केस मृतका के पति जवाहर मंडल, देवर सागर मंडल, बड़ी गोतनी सुलोचना देवी पति पिंकू मंडल, भैंसुर मंटू मंडल, गोतनी झुनी देवी पति मंटू मंडल समेत पांच को हत्यारोपी बनाया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार हत्यारों की तलाश करने में पुलिस जुट गई है, जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: