



भागलपुर/निभाष मोदी
भागलपुर। सावन महीने का आज दूसरा सोमवार है। इसको लेकर भागलपुर के सुलतानगंज अजगैबीनाथ धाम गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगाने वाले कावड़िया श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। अहले सुबह से ही प्रसिद्ध अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट के नवनिर्मित सीढ़ी घाट पर देश के अलग-अलग जगहों और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल और भूटान से बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगा स्नान कर कांवड़ में गंगाजल लेकर बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए | 2 वर्ष के बाद आयोजित होने वाले कावर यात्रा को लेकर उत्साहित श्रद्धालुओं ने क्या कहा देखिए …..
















