5
(1)

नवगछिया । सावित्री पब्लिक स्कूल में सोमवार से भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बड़े उत्साह के साथ आरंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा सामूहिक कार्य की भावना का विकास करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद और विद्यालय के स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

पहले दिन प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के नियम, व्यायाम, योग, वर्दी तथा प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। इसके साथ ही रंग-बिरंगी तालियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर के पहले दिन से ही विद्यार्थी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आने वाले दिनों में विभिन्न व्यावहारिक और रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार और प्राचार्य अमित कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: