5
(1)

नवगछिया । नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाज घाट के समीप सोमवार सुबह करीब 9 बजे सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने अपने घरवालों को मौके पर बुला लिया और दूसरे चालक की लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से पिटाई कर दी। घटना में घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घायल चालक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर सतियारा निवासी मिट्ठू कुमार (पिता–पंकज साह) के रूप में हुई है। उन्होंने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत देकर दो लोगों पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, सोमवारी के अवसर पर वह खगड़िया जिले के भरतखंड से यात्रियों को लेकर बिहपुर मरवा भोला मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान मधुरापुर जहाज घाट के पास 14 नंबर सड़क पर नवटोलिया वार्ड संख्या 14 निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ मूंगिया (पिता–चंद्रदेव यादव) और पुनम (पिता–शिवचंद्र यादव) ने लोहे की रॉड और लाठी से हमला कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान अभियुक्तों ने उसके पास से 5 हजार रुपये नकद और एक सोने की चकती भी लूट ली। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे नारायणपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हुआ है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: