3.5
(2)

भागलपुर के कहलगांव स्थित एक स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्चों के बीच हुए एक मामूली विवाद में बड़ों ने आकर एक बच्ची की जमकर पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में घायल बच्ची को कहलगांव रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

घटना मध्य विद्यालय त्रिमुहान की है, जहां आठवीं कक्षा की छात्रा रीता कुमारी ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि वह अपनी सहेली के साथ बात कर रही थी। इस दौरान रितु कुमारी को लगा कि वे दोनों मिलकर उसकी शिकायत कर रही हैं। गुस्से में आकर रितु कुमारी अपने घर गई और अपने परिजनों को बुलाकर स्कूल लौट आई। रितु कुमारी और उसकी मां ने स्कूल में रीता कुमारी को लात-घूसों से बुरी तरह पीट डाला। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्कूल के प्राचार्य तक को नहीं दी गई।

घटना के बाद, रीता के परिजन स्कूल पहुंचे और उन्हें बेहोशी की हालत में कहलगांव रेफरल अस्पताल लेकर आए। यहां से रीता को गंभीर हालत में गुरुवार शाम को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: