



ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय नवगछिया में प्रथम सत्र परीक्षा का परिणाम घोषित
नवगछिया। स्थानीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में प्रथम सत्र परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक अखिलेश ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि आज जिन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है, वह उनकी कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निर्देशक धर्मलाल मंडल, प्रधानाचार्य अनंत कुमार के साथ दीपा कुमारी, नीतीश, बेबी कुमारी, चंदा कुमारी और पूजा प्रीतम भी मंच पर उपस्थित रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













