5
(1)

नवगछिया के मुमताज मोहल्ला स्थित सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष चंद्र पांडे पिता प्रद्युन पांडे के घर में बुधवार को सुबह लगभग 10:00 बजे भीषण आग लग गई। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन परिजन और आसपास के लोग इसे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सुभाष चंद्र पांडे सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी हैं और वे रिटायरमेंट के बाद अपने मुमताज मोहल्ला स्थित घर में ही रह रहे हैं। उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र दीपक कुमार पांडे और छोटे पुत्र मनीष पांडे उस समय घर पर नहीं थे। दीपक कुमार पांडे नवगछिया के एनएच 31 पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और मनीष पांडे आजाद ट्रांसपोर्ट में मैनेजर का कार्य करते हैं। बीच वाला पुत्र निकेश पांडे बाहर काम करते हैं।

आग लगने के समय घर में सुभाष चंद्र पांडे, उनकी बहु और छोटे बच्चे मौजूद थे। सुभाष चंद्र पांडे घर के नीचे गेस्ट रूम में आराम कर रहे थे, तभी अचानक शोरगुल हुआ। आस-पड़ोस के लोगों ने देखा कि दो मंजिला घर की छत पर बने स्टोर रूम में आग लग गई है।

घटना की सूचना तुरंत सुभाष चंद्र पांडे ने अपने पुत्रों को दी। इसके बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचित किया गया। मौके पर पहले एक छोटी और फिर बड़ी अग्निशमन गाड़ी पहुंची। घंटेभर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आगजनी में दो मंजिला घर की छत पर रखा बड़ा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसमें वाशिंग मशीन, स्टैंड फैन, पलंग, दो कंप्यूटर, शादी वाला लहंगा और अनाज के पांच ड्रम, तीन ट्रक और चार बक्से (दो बड़े और दो छोटे) शामिल थे। आगजनी में मनीष पांडे भी घायल हुए हैं।

परिवार के लोगों का अनुमान है कि इस आग में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के हिस्सों तक भी फैल सकती थी।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से बड़ी क्षति टली, लेकिन इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और सावधानी का संदेश भी दे दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: