



भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के महज़ 15 दिन बाद पत्नी ने अपने पति पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि एजाज ने अरबीना से घर चलने की बात कही, लेकिन अरबीना ने मना कर दिया और उसे छोड़ देने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शनिवार को अरबीना और उसके परिवार वालों ने एजाज के साथ पहले मारपीट की और फिर अरबीना ने धारदार ब्लेड से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत एजाज को मायागंज अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े तथ्यों की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद एजाज की शादी 5 नवंबर को बीबी अरबीना से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद, 12 नवंबर को अरबीना अपने ससुराल असरगंज से मायके मधुसूदनपुर चली गई थी। इसी बीच एजाज की तबीयत बिगड़ने पर वह इलाज कराने भागलपुर आया, जिसके बाद वह पत्नी को साथ ले जाने के लिए मधुसूदनपुर पहुँचा।
















