5
(1)

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई राशि में से चार हजार रुपये नकद और एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है।

विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि शाहकुंड क्षेत्र में हाल ही में लूटपाट की एक घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने बरामद हथियार और नकदी को जब्त कर लिया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तत्परता की सराहना की है। डीएसपी नवनीत कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: