5
(1)

नारायणपुर। सहजादपुर पंचायत के पूर्व उपसरपंच विलास मंडल का शव सोमवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गंगा बहियार में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान 70 वर्षीय विलास मंडल के रूप में की गई, जो पंचायत के पूर्व उपसरपंच थे और मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे थे।

पंचायत के मुखिया कैलाश भारती ने बताया कि मृतक दो दिन पूर्व किसी कार्य से नाथनगर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें खोजने का प्रयास नहीं किया। सोमवार को ग्रामीणों को शाहपुर बहियार में उनका शव दिखाई दिया। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था, जिससे प्रतीत होता है कि जंगली जानवरों ने शव को नुकसान पहुंचाया है।

घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके कारण पुलिस ने लिखित बयान लेकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: