5
(1)

नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड के शाहपुर गंगा दियारा क्षेत्र में इस बार आई बाढ़ के दौरान गंगा के तेज बहाव में कुल 15 विद्युत पोल बह जाने से पिछले तीन माह से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार अंधेरे और असुविधा के बीच स्थानीय लोग, विशेषकर किसान, काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

इसी समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी सह भाजपा नेता टिंकू मंडल ने नारायणपुर के विद्युत अभियंता को एक आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द नए पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शाहपुर दियारा में बिजली नहीं रहने से किसानों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। फसलों की सिंचाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन विद्युत उपलब्ध न होने से किसान बेहद चिंतित और परेशान हैं।

टिंकू मंडल ने कहा कि लगातार अंधेरे में रहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, विद्युत अभियंता रविंदर दास ने बताया कि इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और विभाग जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर बिजली आपूर्ति बहाल करेगा।

मौके पर समाजसेवी अश्वनी कुमार, सुबोध मंडल, मुन्ना कुमार, पिंटू, सुमन सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: