



नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल निवासी शराब कारोबारी कांड संख्या 178/22 के आरोपित लड्डू शर्मा को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर बासा पर से गिरफ्तार किया है.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की गिरफ्तार शराब कारोबारी को स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में कोर्ट से जेल भेजा गया.
















