



कुल 897.15 लीटर विदेशी शराब सहित ट्रक जप्त, वाहन चालक गिरफ्तार
नवगछिया । अगामी विधानसभा चुनाव 2025 एवं दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्र के विरूद्ध लगातार चलाई जा रही अभियान के क्रम में शनिवार को मद्यनिषेध ईकाई, बिहार पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में झंडापुर थाना टीम द्वारा कार्रवाई कर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 महंत स्थान चौक के पास एक ट्रक के डाला मे.
लोड कुल- 96 काटूर्न में बंद कुल- 897.15 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही उक्त वाहन को जप्त करते हुए वाहन चालक उदय कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ट्रक चालक समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव निवासी उदय कुमार यादव पिता अखिलेश्वर यादव बताया गया। उसके पास से मिले एक मोबाइल भी जप्त की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त उदय यादव ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि ट्रक मालिक के कहे अनुसार, ये शराब लोड ट्रक को पूर्णिया से खगड़िया पहुँचाने जा रहे थे। इस संदर्भ में झंडापुर थाना कांड संख्या 137/25 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। छापमारी टीम में झंडापुर थानाध्यक्ष पुअनि प्रशांत कुमार, पुअनि अजीत कुमार, पुअनि लक्ष्मण प्रसाद साह एवं सशस्त्र बल शामिल थे।













