



नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा मवेशी हाट के पास शराब के नशा में हंगामा कर रहे आरोपित को नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ़्तार किया। आरोपित पूर्णिया जिला रूपौली निवासी पवन कुमार जायसवाल है। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि पवन शराब के नशे में पकड़ा हाट में हंगामा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करवाया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया
















