


नवगछिया के गोपालपुर थाना की पुलिस ने शराब के नशे में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी निवासी धनंजय मंडल और जयराम पासवान के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपितों की मेडिकल जांच अस्पताल में कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई।












