5
(1)

भागलपुर: जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरमारी गांव में एक युवक का शव उसके ही घर के बंद कमरे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में हुई है, जो महेंद्र तांती के इकलौते पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

परिजनों के अनुसार, जब रौशन कुमार ने लंबे समय तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उनकी मां पूनम देवी को चिंता हुई। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर रौशन कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डीएसपी पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

मृतक की मां पूनम देवी ने बताया कि रौशन पिछले दो दिनों से घर में विवाद कर रहा था। आरोप है कि वह शराब के नशे में घर आकर तोड़फोड़ करता था तथा पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। इसी कारण उसकी पत्नी, जो गर्भवती बताई जा रही है, फिलहाल अपने मायके में रह रही है। परिजनों के अनुसार घटना से पहले भी वह नशे की हालत में विवाद कर रहा था, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया और वह अपने कमरे में सोने चला गया। चाय के लिए कहने पर उसने मना कर दिया था। कुछ देर बाद जब उसकी मां बाजार से लौटीं तो कमरे का दरवाजा बंद मिला और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: