5
(1)

नवगछिया : नवगछिया के जीरो माइल में स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल की निर्देशिका भारती कुमारी को रविवार को भागलपुर में आयोजित अंग महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

भारती कुमारी लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने अथक प्रयासों से नन्हें-मुन्ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा पद्धति में नवीन तकनीक और सकारात्मक सोच को अपनाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य अनिमेष कुमार ने कहा कि भारती मैडम अपने अच्छे विचार, नई तकनीकों और शिक्षा के प्रति समर्पण से लोगों को प्रभावित करती हैं। उनका यह सम्मान पूरे सन वैली स्कूल परिवार के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में भागलपुर और आसपास क्षेत्र की कई महिलाएं शामिल हुईं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त कर भारती कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार और सहयोगियों के समर्थन से संभव हो पाई है।

समारोह के दौरान शिक्षा, समाज सेवा, कला और साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। भारती कुमारी को मिला यह सम्मान नवगछिया सहित पूरे इलाके के लिए गौरव का क्षण है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: