0
(0)

भागलपुर।
शिक्षा के महत्व, उसके प्रचार-प्रसार और सामाजिक स्तर पर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 फरवरी 2026 को दिन के 11 बजे से खानकाह पीर दमड़िया शाह मार्केट, खलीफा बाग, भागलपुर में एक ऐतिहासिक तालीमी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आगमन की संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शिक्षा जागरूकता कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक राज्य से देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक इंजीनियर डॉ. अब्दुल कादिर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से शिक्षाविद, जिले के शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। बिहार राज्य सुन्नी वक्फ स्टेट के चेयरमैन मोहम्मद इरशादउल्लाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

खानकाह पीर दमड़िया शाह मार्केट, भागलपुर के सज्जादानशीन एवं इस्लामिक स्कॉलर सैयद शाह फखरे आलम हसन ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक इंजीनियर डॉ. अब्दुल कादिर देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद हैं, जिन्होंने 111 शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर लगभग 45 हजार छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने इसे देश के उज्ज्वल भविष्य और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया।

सैयद शाह फखरे आलम हसन ने यह भी जानकारी दी कि शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से खानकाह की ओर से इंटर स्तरीय आवासीय विद्यालय की स्थापना की योजना है, जहां आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ दीनी तालीम और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रो. डॉ. देव ज्योति मुखर्जी ने कहा कि खानकाह द्वारा समय-समय पर सामाजिक, शैक्षणिक एवं नैतिक सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। यहां से शिक्षा, शांति और देश के विकास का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार करने और समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

बैठक में मुफ्ती सलमान, डॉ. गुलाम सरवर अशरफी, ज़ैनुल आबिदीन, सैयद हम्माद शाह, जाहिद हलीमी, मुनाजिर हुसैन, डॉ. देव ज्योति मुखर्जी (डायरेक्टर, मानव सेवा केंद्र वक्फ 159) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे .

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: