0
(0)

भागलपुर ।
विभागीय क्रिकेट लीग के दूसरे मुकाबले में रविवार को एजुकेशन-11 और एसबीआई-11 के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें शिक्षा विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

शिक्षा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआई की टीम 15 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 100 रन ही बना सकी।

शिक्षा विभाग के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। टीम की सधी हुई बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी के दम पर शिक्षा विभाग ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चंदन सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

टीम की इस शानदार जीत पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: