



नवगछिया के ढोलबज्जा दियारा के समाजसेवी शिक्षक त्रिशूल प्रसाद यादव (80) का निधन शनिवार की देर रात हो गया. वह सदैव समाज सेवा के प्रति सजग रहते थे. वह ढोलबज्जा और खैरपुर कदवा के विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों में अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव तक शिक्षा दान करते रहे. शिक्षा दान के प्रति उनका समर्पण ढोलबज्जा और कदवा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है.

बीते कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे. समाज के गरीब बच्चों को वह निःशुल्क शिक्षा देते थे. त्रिशूल प्रसाद यादव के निधन की खबर मिलते ही प्रशांत कुमार कन्हैया ने उनके पैतृक निवास स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि दी.नवगछिया की जिप नंदनी सरकार, सरपंच सुशांत कुमार, खैरपुर कदवा के मुखिया पंकज जायसवाल, शिक्षक बीरेंद्र कुमार आशीष, सुबोध कुमार, सुबोध मिश्रा, फूल कुमार अकेला, विजय कुमार, सुजीत कुमार, महेश यादव सहित अन्य शिक्षकों एवं समाजसेवियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.













