4
(2)

नवगछिया : हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड, भागलपुर (बिहार) की ओर से प्रखंड गोपालपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड संसाधन केंद्र, गोपालपुर में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

इस कार्यशाला में मुख्य रूप से राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) ई. भारती, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) कंचन रानी, जिला संगठन आयुक्त प्रवीण प्रकाश, प्रशिक्षक मनोहर कुमार शाह, आशीष कुमार, आदित्य कुमार और मनीष कुमार मौजूद थे।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित शिक्षकों को प्राथमिक उपचार से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे आपात स्थिति में विद्यालय स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

जिला स्तर पर स्काउट और गाइड गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस संदर्भ में उपस्थित सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया कि अपने-अपने विद्यालयों में स्काउट और गाइड प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं नियमितता के साथ संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से एमडीएम बीआरपी रंजीत कुमार मालाकार, छोटू कुमार, प्रधानाध्यापक युगेश कुमार, निर्भय कुमार झा, अनिल कुमार, जय कुमार पासवान, सुबोधचंद्र यादव, पंकज कुमार ठाकुर, दीनानाथ, संजय यादव, विनोद कुमार भगत, रूपेश कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, विद्या कांत भारती, अमन कुमार, स्मिता कुमारी, आरती कुमारी, लीना कुमारी और माधुरी लता सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: