0
(0)

भागलपुर में बढ़ती भीषण शीतलहर के बीच एक ओर जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है, ताकि लोग कड़ाके की ठंड से राहत पा सकें। प्रशासन की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना भी की जा रही है।

इसी बीच मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक बुजुर्ग व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग कई घंटों से सड़क किनारे ठंड में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना समय रहते गश्ती पदाधिकारी को दी गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को किसी सुरक्षित स्थान, जैसे वृद्ध आश्रम या आश्रय स्थल तक पहुंचा देते, तो उसकी जान बच सकती थी।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि गश्ती पदाधिकारी मौके पर तो पहुंचे, लेकिन वाहन में बैठे रहे और उतरकर बुजुर्ग की मदद नहीं की। इस कथित संवेदनहीनता के कारण बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल देखा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भागलपुर विधायक रोहित पांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मृतक बुजुर्ग की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के लिए आसपास के सभी थानों से संपर्क किया गया है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि बुजुर्ग की मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: