


निभाष मोदी,भागलपुर।

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया खाद व्यवसायी अनुज देव का पुत्र शिवम की 25 लाख लूट कर हत्या कर दी गई थी। इसी घटना को लेकर डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने अकबरनगर थाना परिसर मे प्रेसवार्ता कर किया कांड का खुलासा किया ।

बताते चलें कि 5 नंवबर 2020 को हुई थी यह घटना ,शिवम अपने घर से बैंक पैसा जमा करने के लिए जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधी ने भवनाथपुर बगीचा के समीप एनएच 80 पर 25 लाख रूपये की लूटपाट कर शिवम की हत्या कर घटना को अंजाम दिया। इस कांड का मुख्य सूटर इंग्लिश चिचरौन निवासी मोहम्मद छोटू को , मंगलवार की देर रात इंग्लिश चिचरौन गांव से अकबरनगर पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया ।

जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ किया। पूछताछ में घटना से बारे में विस्तार से आरोपी से जानकारी लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस कान में कुल 6 आरोपी बनाया गया था जिसमें सभी की गिरफ्तारी हो गई है और दो आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
















