



भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही है। वहीं नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या तीन स्थित ध्वजागली में पहले से बनी पीसीसी सड़क को दोबारा बनाए जाने का काम शुरू हो गया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह पहले से बनी सड़क को फिर से बनाना जनता के पैसों की बर्बादी और राजस्व की क्षति है। आरोप है कि नगर परिषद द्वारा सड़क निर्माण कार्य में अनावश्यक खर्च कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नवनिर्मित पीसीसी सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। निर्माण कार्य में गिट्टी, बालू और सीमेंट का संतुलन नहीं रखा जा रहा है और केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है। इससे साफ झलकता है कि यह निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।
इस पूरे मामले पर वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार और वार्ड प्रतिनिधि विपिन मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।















