5
(1)

भागलपुर : श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सुल्तानगंज प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में नमामि गंगे घाट और अजगैविनाथ गंगा घाट पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

इस दौरान महिला पुलिस बल, पुलिस जवानों और जेसीबी की सहायता से सभी अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया गया।

सीओ रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि घाट क्षेत्र में बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से दुकानें लगाई थीं। इसलिए जेसीबी की मदद से दुकानों को तोड़कर हटाया गया है। अगर भविष्य में बिना अनुमति के दुकानें लगाई गईं तो उनका सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गंगा घाट पर डाक की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही दुकानों और चौकियों को लगाने की अनुमति दी जाएगी।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: