5
(1)

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर प्रमंडल के कमिश्नर हिमांशु राय ने की। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत, बांका के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा सहित दोनों जिलों के तमाम विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान कांवरियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भागलपुर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस बार कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कांवर पथ पर सफेद पेंट किया जाएगा, ताकि कांवरियों के पांव जलने से बचाए जा सकें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

बांका जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने भी भरोसा दिलाया कि कांवरियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा के हर स्तर पर सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि इस बार का श्रावणी मेला और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: