


नवगछिया । श्याम भक्त मंडल, नवगछिया के तत्वावधान में सर्दियों के मौसम में जरूरतमंदों के लिए चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि आध्यात्म से प्रेरित नर सेवा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

इस अभियान के अंतर्गत गोपाल गोशाला, अनुमंडलीय अस्पताल परिसर, नवगछिया रेलवे स्टेशन, रेलवे किनारे सटे नया टोला, दलित टोला समेत शहर के कई अन्य जरूरतमंद इलाकों में लगभग 150 कंबल, जैकेट, टोपी और मौजे वितरित किए गए। इस सेवा कार्य से करीब 200 लोग लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा के नेतृत्व में मनोज कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार डोकानियां, अरुण कुमार यादुका, कमल टिबड़ेवाल, पंकज सर्राफ, रूपेश रुंगटा, संदीप चिरानियां, अनुराग पंसारी, केशव पंसारी, लक्ष्मण चिरानियां, नंदलाल तिवारी, मनोज चौधरी, मनोज अग्रवाल, अशोक केडिया, आयुष मावण्डिया, माधव केडिया, अमित चिरानियां, मुकेश अग्रवाल, केशव सर्राफ, अजय चिरानियां सहित सभी मंडल सदस्य और डोनर तन-मन-धन से सेवा कार्य में सक्रिय रूप से लगे रहे।

मंडल के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक अभियान केवल जरूरतमंदों की मदद ही नहीं करते, बल्कि समाज में एकता और मानव सेवा की भावना को भी प्रबल करते हैं।












