5
(3)

खगड़िया : जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा गांव के वार्ड नंबर पांच में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दिव्यांग युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनंदन चौरसिया के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने घर की सीढ़ी पर चढ़ रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में परिजनों ने उसे खगड़िया सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इधर, गंगौर थानाध्यक्ष श्याम पासवान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: