5
(1)

भागलपुर के एसएम कॉलेज में छात्राओं की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।

प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉलेज में बाथरूम की व्यवस्था बेहद खराब है, पीने के शुद्ध पानी की समस्या लगातार बनी हुई है, छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन की व्यवस्था नहीं है और खेल सामग्री की भी भारी कमी है। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार छात्राओं के साथ शिक्षकों द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ता है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कॉलेज प्रशासन इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करे, ताकि छात्राओं को बेहतर माहौल में शिक्षा प्राप्त हो सके।

इस संबंध में कॉलेज की प्रिंसिपल निशा झा ने कहा कि छात्राओं की शिकायतें सही हैं और प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कॉलेज की सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: