5
(1)

कॉलेज अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में कर सकेंगे नामांकन

1 जुलाई से आरंभ होंगे वर्ग, इसके बाद नहीं मिलेगा नामांकन का कोई अवसर

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में सत्र 2025-2029 के स्नातक सेमेस्टर वन में नामांकन की तिथि 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। अब छात्र 15 जुलाई तक अंतिम रूप से ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

टीएमबीयू के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि सभी अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में नामांकन ले सकते हैं। कई कॉलेजों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को यह जानकारी दी थी कि उनके संस्थानों में अधिकांश विषयों में सीटें रिक्त रह गई हैं। इसको देखते हुए नामांकन की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

इसके अलावा, बिहार राज्य शिक्षा विभाग ने भी विश्वविद्यालय को तिथि विस्तार का निर्देश दिया था। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग के निर्देशों के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, पीआरओ ने स्पष्ट किया कि 15 जुलाई के बाद नामांकन का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।

डॉ. दिनकर ने यह भी बताया कि स्नातक सेमेस्टर वन के नव नामांकित छात्रों की कक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई से ही आरंभ होंगी। सभी कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित रूटीन के अनुसार समय पर कक्षाएं संचालित करना सुनिश्चित करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: