5
(1)

नवगछिया में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के एक वीडियो मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी प्रेरणा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करते हुए देखा गया।

मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवगछिया थानाध्यक्ष द्वारा इसकी जांच कराई गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित पीड़ित व्यक्ति कुछ दिन पूर्व नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था। बताया गया कि 9 फरवरी को उसने कथित रूप से एक व्यक्ति का सामान चोरी कर लिया था, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की।

एसपी ने बताया कि पीड़ित के चाचा से प्राप्त आवेदन एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

नवगछिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: