


भवानीपुर ओपी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी का फेसबुक आईडी पर फोटो एडिटिंग कर वीडीयो क्लिप बनाकर वायरल करना चैटिंग कर ब्लैकमेल करना एवं घर मे शादी समारोह के दौरान जबरन लड़की व महिलाओ के साथ शादी समारोह कार्यक्रम के दौरान युवती एवं महिलाओं के साथ सेल्फी लेना आपत्तिजनक भड़काऊ व्यंग्य करने के साथ वरमाला के दौरान बारात एवं सारात लोगों के साथ जबरन मारपीट करना एवं लड़की को अगवा करने की धमकी को लेकर पीड़ीत ने भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है।जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी।















