


ढोलबज्जा: थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलबज्जा गरैया गांव निवासी शोभी मंडल के घर शुक्रवार की रात करीब 1:00 बजे डायनेमो चोरी करते हुए दो चोरों को रंगे हाथ पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसका खबर व वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. चोरी करते पकड़े गए दोनों युवक ढोलबज्जा के धोबिनियां बासा निवासी आमिर लाल यादव व कामदेव यादव का पुत्र बताया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि- चोरी की घटना सुन सुबह होते हीं आसपास के लोगों का जमाबड़ा शोभी मंडल मंडल के घर हो गई.

जहां कुछ लोगों ने पकड़े गए दोनों चोरों को छुड़ाने का प्रयास भी कर रहे थे. इसी बीच किसी ने चोरी की घटना की जानकारी ढोलबज्जा पुलिस को दे दी. सूचना मिलते हीं ढोलबज्जा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों चोरों को अपने गिरफ्त में लेकर थाना ले आए. जहां शनिवार को कुछ बुद्धिजीवी के द्वारा समझौता करा दोनों चोरों को थाने से छुड़ा ले गए. शोभी मंडल ने बताया कि- इस तरह की कई घटनाएं उनके घर हो चुकी है. कुछ दिन पहले उनके घर किसी ने एक बैटरी की भी चोरी हुई थी. वहीं उनके छोटे भाई के घर से एक साइकिल की भी चोरी की गई है.

















