5
(1)

भागलपुर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

इसी क्रम में समीक्षा भवन सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार का मेला पहले की अपेक्षा अधिक बेहतर और व्यवस्थित होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो जर्मन हैंगर पंडाल बनवाए जा रहे हैं, जहां ठहरने की समुचित व्यवस्था होगी।

साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेला प्रारंभ होने से कम-से-कम पांच दिन पहले सभी तैयारियाँ पूरी कर ली जाएं।

इस अहम बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण, पथ निर्माण विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: