5
(1)

बैठक में कांवरियों की सुविधा पर होने वाले खर्च का लिया गया ब्योरा

भागलपुर : नगर परिषद सुलतानगंज के सभागार में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर दूसरी बैठक नगर सभापति राजकुमार गुड्डु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, उपसभापति नीलम देवी, सभी वार्ड पार्षद और नगर परिषद के कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें कांवरिया मार्ग और गंगा घाट की साफ-सफाई, शौचालय, लाइट, नाव की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। साथ ही इस वर्ष होने वाले खर्च का आकलन करते हुए अगले वर्ष की योजना का भी खाका तैयार किया गया।

बैठक के दौरान नमामि गंगे घाट पर बने शौचालय से अवैध वसूली को लेकर हंगामा हुआ। बताया गया कि कुछ लोग सभापति के नाम पर शौचालय से अवैध वसूली कर रहे थे। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने स्थिति को शांत करते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान मामला पकड़ में आने के बाद संबंधित शौचालय को बंद कर दिया गया है।

हालांकि, सवाल यह है कि शौचालय बंद होने से क्या समस्या का समाधान हो गया? नहीं, शौचालय बंद होने से कांवरियों को अब अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। खुले में जाने की मजबूरी और असुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

बैठक में वार्ड पार्षद विनोद रजक, संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, विभूति कुमार विकल्प, पंकज यादव, सुभाष कुमार, रीता देवी, सरिता देवी, रूबी देवी, कुमारी साधना, शाहीन प्रवीण, रामानंद पासवान, कृष्ण कुमार, रानी देवी, सलिता देवी, मो. इजराइल, सिटी मैनेजर रविश चंद्र वर्मा, प्रधान सहायक राजीव कुमार सहित अन्य कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: