5
(1)

नवगछिया एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई से शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में विशेष यातायात योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही अलग-अलग वर्ग के वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है।

नवगछिया जीरोमाइल से विक्रमशिला सेतु तथा सेतु के रास्ते नवगछिया आने-जाने वाले वाहनों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं। दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए जयमंगल टोला मोड़ के पश्चिम दिशा में जाने वाले रास्ते के दाएं-बाएं हिस्से तथा जहान्वी टीओपी के पश्चिम में स्थित सब्जी हाट क्षेत्र को चिन्हित किया गया है।

वहीं दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था जहान्वी टीओपी के पूर्व में ईंट भट्टा की ओर जाने वाले रास्ते और मैदान में की गई है। बिहपुर एवं तुलसीपुर की ओर से महादेवपुर गंगा घाट की ओर जाने वाले वाहनों को मिडिल स्कूल, अलालपुर के मैदान में पार्क किया जाएगा।

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए रविवार अपराह्न 9 बजे से सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे तक पूरे नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

हाई लेवल मोड़ से लेकर ब्रह्मस्थान होते हुए मिडिल स्कूल अलालपुर तक के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह जाह्नवी चौक टीओपी और नवादा मोड़ से महादेवपुर घाट तक जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

बैरिकेडिंग की व्यवस्था निम्नलिखित स्थानों पर की गई है:

  • मंडल लाइन होटल के पश्चिम की ओर जाने वाले मार्ग पर
  • हाई लेवल मोड़
  • जयमंगल टोला से महादेवपुर घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर
  • ब्रह्मस्थान के समीप स्थित कच्चे रास्ते पर जो बिहपुर की ओर जाता है
  • मिडिल स्कूल अलालपुर पार्किंग स्थल के पास

व्यावसायिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सर्विस रोड पर की गई है, ताकि उनके संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

नवगछिया पुलिस द्वारा यह यातायात योजना श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सड़क पर सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि श्रावणी मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: